Patna : अपने माही फिर से सुर्खियों में हैं। ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। जी हां, भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने ट्विटर पर तहलका मचा दिया है। पहले क्लासिक जर्सी में उनकी तस्वीर आई थी और अब नये हेयर स्टाइल के साथ यह उनका नया लुक सामने आ गया है। माही ने शुक्रवार को एक नये रूप में खुद की तस्वीरों की एक श्रृंखला पोस्ट की और प्रशंसक इसके बारे में बात करना बंद नहीं कर सके। जहां कुछ लोग इसे ‘क्यूट’ और ‘डैशिंग’ कहते हुये लुक को पसंद कर रहे हैं, वहीं कई दूसरे प्रशंसकों को लगता है कि धोनी को इस तरह के हेयरस्टाइल से बचना चाहिये। इस तरह के लुक उनकी गंभीरता और कैप्टन कूल की उपाधि पर बट्टा लगा देते हैं। बहरहाल लोगों ने ट्विटर पर जबरदस्त बहस छेड़ दी है। लोग ताने भी मार रहे हैं और प्यार भी जता रहे हैं। और इन सबके बीच एमस धौनी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।
Legend Dhoni👑 Sports A Dashing Look 🔥🔥🔥
Thoroughly enjoyed doing this haircut & beard for our legend Mahendra Singh Dhoni 🔥🔥🔥#MSD #mahendrasinghdhoni #dhoni #msdhoni #fauxhawk #dhonisnewhaircut #dhonistyle #captaincool #aalimhakim #hakimsaalim #viral #trending pic.twitter.com/h17NX8qbDB
— Aalim Hakim (@AalimHakim) July 30, 2021
❤️❤️❤️
— Vinod Sunny (@VinodSunny) July 30, 2021
Latest look of our MS Dhoni 😎💥
Img Courtesy : Aalim Hakim@MSDhoni • #MSDhoni • #WhistlePodu pic.twitter.com/2sqzeLP1Uh
— DHONIsm™ ❤️ (@DHONIism) July 30, 2021
Exclusive latest clicks of our MASS ICON #MSDhoni ❤️ @msdhoni 😎| #WhistlePodu pic.twitter.com/0Q1tHX0mNQ
— DHONI Trends™ (@TrendsDhoni) July 30, 2021
Because drinks bring back all the memories.. 🥳💛 #Thala #Dhoni pic.twitter.com/lbETEpDMm8
— Whistle Podu Army ® – CSK Fan Club (@CSKFansOfficial) July 30, 2021
Same haircut after so many years 😍#Msdhoni || #Dhoni || @msdhoni pic.twitter.com/gdn6Z2Tur2
— Mayank gaur (@mayankgaur87) July 30, 2021
Just a Pic of his new look and guess what #MSDhoni is Trending 💙🔥🥁
The biggest unrivalled and unmatched fandom for a reason 💉💙🥁#MSDhoni • @msdhoni • #Dhoni pic.twitter.com/IMqWnlv8DX
— Junaid MSDian™© (@junaid_csk_7) July 30, 2021
इस नये लुक से कुछ लोगों को आईपीएल के शुरुआती दिनों में उनके लुक की याद भी आ गई। खैर राय जो हो, लेकिन उनका लुक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह सब तब शुरू हुआ जब मशहूर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पूर्व कप्तान की कुछ तस्वीरें साझा कीं। आलिम ने धोनी की तस्वीरें शेयर करते हुये लिखा- लीजेंड धोनी स्पोर्ट्स ए डैशिंग लुक। हमारे लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी के लिये इस हेयरकट और दाढ़ी को करने में बहुत मजा आया। धोनी के नये लुक पर फैन्स ने एक से बढ़कर एक प्रतिक्रिया दी है।
इससे पहले मंगलवार को पूर्व कप्तान सुर्खियों में आये थे क्योंकि रेट्रो जर्सी में उनकी तस्वीरें एक विज्ञापन शूट के बाद वायरल हो गई थीं। फिल्म निर्माता फराह खान ने धोनी को एक विज्ञापन के लिये निर्देशित किया और उनकी एक तस्वीर पोस्ट करते हुये लिखा कि मैं तो धोनी की फैन हो गई हूं आज सके। उसने शूटिंग में स्पॉट ब्वॉय से लेकर हर एक उपस्थित सज्जन के साथ तस्वीर खिंचवाई। मुस्कुराते हुये। लगातार खुश। मजा आ गया इस आदमी को देखकर। जैसे ही फराह खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं, उनके प्रशंसक और अनुयायी प्रतिक्रियाएं देने लगें।
View this post on Instagram
फराह ने अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के सेट से धोनी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें जर्सी पहने देखा जा सकता है। धोनी ने पिछले साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। सितंबर में यूएई के आईपीएल के फिर से शुरू होने पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान वापस एक्शन में आ जायेंगे।