बिहार में कोसी नदी पर बन रहा देश का सबसे बड़ा ब्रिज, कुल 17 पुल बनेंगे, देखें तस्वीरें

पटना: बिहार को अक्सर बरसात के मौसम में उसकी विनाशकारी नदियों और उनमें आने वाली बाढ़ के लिए जाना जाता है। पर अब यहां के हालात बदलने वाले हैं और सरकार ने इसके लिए कमर कस ली है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अगले चार सालों में 17 नए पुल बनाए जाएंगे। हम आपको यहां विस्तार से सारे पुल की जानकारी देंगे।

न नदियों पर बनेंगे इतने पुल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे अधिक पुल गंगा नदी पर बनाए जाने हैं। 17 में से 13 पुल केवल गंगा नदी पर ही बनेंगे। इसी तरह कर्मनाशा और सोन पर एक पुल बनेगा। इसके अलावा कोसी नदी पर दो पुल बनाए जाएंगे। कोसी नदी पर बनने वाला पुल सबसे खास है इसलिए आपको इसकी जानकारी अलग से देते हैं।

भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बनेगा ये पुल

कोसी नदी पर बनने वाला ये पुल भारतमाला परियोजना के तहत बनाया जा रहा है। केवल नदी की बात करें तो पुल सिर्फ नदी में 10.2 किमी लंबा होगा। अगर दोनों तरफ के अप्रोच मिला दिए जाएं तो पुल की लंबाई 13 किमी से अधिक हो जाएगी। इससे पहले भारत में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल सबसे लंबा था। लेकिन इस पुल के बनने के बाद यह रिकॉर्ड टूट जाएगा।

आइए दिखाते हैं कुछ तस्वीरें

इस पुल से कोसी अंचल के लोगों को मिलेगी राहत

बाढ़ की विभीषिका भी कम होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *