Patna : लोक जनशक्ति पार्टी के उत्तराधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान बुधवार को अपने पैतृक गांव पहुंचे और गांव जवार को बुलाकर पिता की पहली बरसी पर भोज खिलाया। उन्होंने अपने प्रियजनों, परिवारीजनों और हित कुटुम्ब के साथ बरसी को संपन्न किया। उनका पैतृक गांव खगड़िया के शाहरबानी में है, जहां उनकी एक झलक पाने के लिये लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गांव जवार का बच्चा बच्चा उनसे मिलने पहुंच गये। लोगों ने उन पर खूब प्यार लुटाया। जब वे अपने घर पहुंचे तो बड़ी मां के गले से लिपटकर खूब रोये और मां ने भी उनका ढांढस बंधाया। इस दौरान सामने आई तस्वीरों ने लोगों को भावुक कर दिया है। चिराग की बड़ी मां राजकुमारी देवी ने चिराग को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।
आज लोजपा के संस्थापक 'पद्म भूषण' स्व. रामविलास पासवान जी की बरसी कार्यक्रम के दौरान अपने पैतृक गांव शहरबनी जिला खगड़िया आगमन पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने बड़ी माँ से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और बड़ी माँ के साथ कुछ समय बिताया। pic.twitter.com/qbVkcrHo6s
— Lok Janshakti Party (@LJP4India) September 15, 2021
इस दौरान आदरणीय श्री चिराग पासवान जी ने स्व. रामविलास पासवान जी और दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व समस्तीपुर लोकसभा के पूर्व सांसद स्व. रामचंद्र पासवान जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की pic.twitter.com/ahoCSIaLOt
— Lok Janshakti Party (@LJP4India) September 15, 2021
और अपने दादाजी स्व. जामुन दास जी एवं दादीजी स्व. सिया देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। pic.twitter.com/OkR2jwuUTz
— Lok Janshakti Party (@LJP4India) September 15, 2021
पैतृक गांव पहुंचे चिराग पासवान ने अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद बड़ी मां राजकुमार देवी का आशीर्वाद लेने गये। बड़ी माँ ने चिराग को सीने से लगाकर खूब प्यार किया। वहां मौजूद सभी लोगों के लिये यह बेहद भावुक क्षण था। सभी लोग भावुक हो गये।
गांव में इस दौरान चिराग पासवान ने दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व समस्तीपुर लोकसभा के पूर्व सांसद स्व. रामचंद्र पासवान के तैलचित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की और अपने दादाजी स्व. जामुन दास जी एवं दादीजी स्व. सिया देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
— Lok Janshakti Party (@LJP4India) September 15, 2021
आज लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने अपने पैतृक गांव शहरबनी जिला खगड़िया आगमन पर गांव का भ्रमण कर सभी ग्राम वासियों से आशीर्वाद लिया। pic.twitter.com/tEVtRe4jB2
— Lok Janshakti Party (@LJP4India) September 15, 2021
आज अपने पैतृक गांव शहरबनी जिला खगड़िया आगमन पर सभी ग्रामवासियों ने स्नेह के साथ लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी का भव्य स्वागत किया।
इस दौरान आदरणीय श्री चिराग पासवान जी ने पूरे गांव में भ्रमण कर सभी ग्राम वासियों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। pic.twitter.com/JnR3JYxJrV— Lok Janshakti Party (@LJP4India) September 15, 2021
इससे पहले खगड़िया में उनका जबरदस्त स्वागत हुआ। जगह जगह हजारों की भीड़ सड़कों पर दौड़ आई। सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिये। गांव जवार के लोगों के बीच विशाल भोज का भी आयोजन किया गया। चिराग पासवान के साथ टीम अभिमन्यु के राष्ट्रीय संरक्षक अभिमन्यु यादव भी मौजूद थे। चिराग और अभिमन्यु दोनों ने भोज में शामिल लोगों को खाना भी परोसा। इस आयोजन में स्थानीय पंचायत के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया था।