Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जून को राजधानी पटना की जनता को दो अलग-अलग सौगात देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जून को शाम चार बजे दीघा और दीदारगंज के बीच जयप्रकाश गंगा पथ के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन करबिगहिया फ्लाईओवर का भी उद्घाटन किया जायेगा।
इस फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद करबिगहिया सीधे खगौल पथ से जुड़ जाएगा। इससे इस क्षेत्र में जाम की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। सड़क निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जयप्रकाश गंगा पथ की कुल लंबाई 20.5 किलोमीटर है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी 24 जून सायं 4 बजे जनता को समर्पित करेंगे ‘मीठापुर आरओबी’।
डबल इंजन डबल रफ्तार
आगे बढ़ रहा अपना बिहार pic.twitter.com/f7vDmhAMej— Nitin Nabin (@NitinNabin) June 21, 2022
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कर-कमलों द्वारा बहुप्रतीक्षित 'जेपी गंगा पाथ-वे' का लोकार्पण 24 जून को सायं 4:30 बजे होगा।
हम बना रहे हैं ऐसा बिहार
जिसे दुनिया रही है निहार pic.twitter.com/GWxX7jBXWJ— Nitin Nabin (@NitinNabin) June 21, 2022
इस सड़क पर संचालन शुरू होने से पटना के लोगों का गंगा की लहरों और खूबसूरत नजारों के बीच यात्रा करने का सपना पूरा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि इस पथ के निर्माण पर कुल 4 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं।
निर्माण कार्य सितंबर 2013 में शुरू हुआ था, लेकिन बीच में ही कोरोना संक्रमण फैलने से निर्माण कार्य की गति थोड़ी धीमी हो गई। गंगा पथ का निर्माण कार्य अप्रैल 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि गंगा के किनारे बन रही इस सड़क का नजारा बेहद खूबसूरत है। उद्घाटन से पहले ही इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते पर पहुंच रहे हैं। 24 जून को उद्घाटन की तारीख तय होने की सूचना मिलने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है।
जेपी पथ न केवल पटना के लोगों के लिए बल्कि उत्तर बिहार से पटना आने वाले लोगों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण सड़क होगी। गंगा पथ पर 8 स्थानों पर कनेक्टिविटी रोड का निर्माण किया गया है।
पहले चरण में दीघा दीदारगंज एलिवेटेड रोड के कनेक्टिविटी पथ को एलसीटी घाट, एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट और पीएमसीएच से जोड़ा जायेगा। इसके पूरा होने के बाद राजधानी और पटना शहर के लोगों को शहर में व्याप्त सड़क जाम से निजात मिल जायेगी।