लालू प्रसाद ने दिल्ली में काटा जन्मदिन का केक, राबड़ी देवी, मीसा और बच्चों ने कहा- हैप्पी बर्थडे

New Delhi : राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन आज बिहार के सभी जिलों के कार्यकर्ता बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। पटना के राजद कार्यालय में उनके नाम का केक काटा गया और कार्यकर्ताओं के बीच काटा गया। इस मौके पर कई बड़े नेता मौजूद थे। दूसरी तरफ उनके परिवार ने दिल्ली में उनके साथ रहकर उनका जन्मदिन मनाया। राबड़ी देवी ने देर रात केक कटवाया और पहला केक उनको खिलाया। वैसे रात की जो तस्वी सामने आई है, उसमें भी लालू प्रसाद यादव बेहद कमजोर दिख रहे हैं। ऐसे में वे तत्काल पटना आकर पार्टी में कामकाज शुरू कर दें इसकी संभावना बेहद कम ही नजर आ रही है। वे यहां आकर भी शारीरिक रूप से उतने सक्रिय होने की स्थिति में नहीं है। बहरहाल उनके जन्मदिन पर सबने उनके जल्द से जल्द तंदरुस्त होने की ही ख्वाहिश की।

इस मौके पर उनकी बेटी मीसा भारती ने बर्थडे का केक काटते हुये उनकी तस्वीरें ट‍्वीट की और लिखा- पापा से ही जहाँ है, पापा जहाँ हैं वहीं जहाँ है! Happy Birthday Papa ji!! बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें बधाई देते हुये लिखा- ईश्वर का वो रूप है…मां-बाप से बढ़कर… जग में कोई ना दूजा पूजनीय है।#सामाजिक_न्याय_के_महानायक_लालू जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ!
बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज 73 साल पूरा कर लिया है। आज वे अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। लालू प्रसाद यादव ने रात 12 बजे दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर 74वें जन्मदिन का केक काटा। जेल से रिहाई के बाद वे लगातार मीसा के आवास पर ही हैं। केक कटिंग के मौके पर लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। इधर, रात के 12 बजे ही राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 74वां जन्मदिन पार्टी के गढ़ माने जाने वाले राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के चाकसिकंदर में मनाया गया। युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन ने अपने गांव के आसपास के आंख और पैर से दिव्यांग, वृद्ध विधवा और असहाय लोगों के साथ मिलकर लालू यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर लालटेन के आकार का केक काटा गया।

उन्होंने असहायों के बीच साड़ी, कपड़ा, धोती, लुंगी, गमछा और लालू प्रसाद यादव की फोटो देकर उनको सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी दिव्यांग असहाय ने लालू यादव के लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर भोज भी कराया गया। राजद सुप्रीमो के जन्मदिन को मनाने को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। पटना के हर चौक चौराहे पर पोस्टर बैनर लगाये गये हैं। लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने पिता के 74वें जन्मदिन के अवसर पर अपने सरकारी आवास में 74 पौधे लगायेंगे। लालू की रसोई के माध्यम से आज गरीबों को भोजन कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *