Patna : हम आप जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकते, राजनीति में ऐसी तस्वीरें आम हो जाती हैं। नेताओं के अर्श से फर्श पर आने में समय नहीं लगता। देखते ही देखते छवियां धूल धुसरित हो जाती हैं। ऐसा ही हो रहा है केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के साथ।
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से पटना में रहने की जगह भी छीन ली गई है। राज्यसभा में जाने से वंचित होने के बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। जहां एक के बाद एक उनके समर्थकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।
Explainer: JDU में जारी है घमासान, RCP Singh को देर रात जबरन खाली करवाया गया बंगला#JDU #RCPSingh #BJP@sujjha pic.twitter.com/AzTpfAfe5A
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) June 20, 2022
पटना में केंद्रीय इस्पात मंत्री का सरकारी आवास 7एम स्टैंड रोड खाली कर दिया गया है। यह बंगला जदयू एमएलसी संजय कुमार सिंह उर्फ संजय गांधी के नाम पर आवंटित किया गया था। जिसमें आरसीपी सिंह पिछले कई सालों से में रह रहे थे। लेकिन हाल ही में राज्यसभा की सदस्यता का पद गंवाने के बाद उनका बंगला मुख्य सचिव अमीर सुभानी के नाम आवंटित कर दिया गया।
आज एमएलसी और नीतीश कुमार के बेहद करीबी संजय सिंह उर्फ संजय गांधी ने आकर उनके पुराने आवास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुराने मकान का भी निरीक्षण किया। संजय गांधी ने कहा कि जब यह बंगला मुख्य सचिव आमिर सुभानी को आवंटित किया गया है तो इसे खाली करना पड़ा। संजय गांधी ने आरसीपी पर कुछ नहीं कहा।
केंद्र में मंत्री बनने के बाद आरसीपी सिंह को उनकी पार्टी में लगातार दरकिनार किया जा रहा था। आरसीपी का राज्यसभा में जाने का मौका छीन लिया गया। इसके बाद उनके समर्थकों को पार्टी से निकाल दिया गया। फिर उनसे पटना का बंगला भी छीन लिया गया है।
आखिर मंत्रियों के रिहायशी इलाके में अब आरसीपी सिंह का आवास नहीं रहेगा। इस बंगले में आरसीपी सिंह पिछले 12 साल से रह रहे थे। हालांकि, जब आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव हुआ करते थे, उस समय वे 2 अण्णे मार्ग में रहते थे। लेकिन, बाद में उसको सीएम हाउस में मिला दिया गया।
#BiharNews : केंद्रीय मंत्री RCP सिंह ने खाली किया सरकारी आवास, उपेंद्र कुशवाहा बोले- 'बंगला आरसीपी सिंह का था ही नहीं'#RCPSingh #PatnaNews @UpendraKushJDU @RCP_Singh @Jduonline pic.twitter.com/JsPCY39361
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) June 20, 2022
उसके बाद आरसीपी सिंह राज्यसभा सांसद बने और वे संजय गांधी के बंगले 7एम स्टैंड रोड में रहने लगे।