बिहार के 8 जिलों में अब नहीं आएगी बाढ़, 4 नदियों पर 1500 करोड़ से बनेगा बांध

पटना : बिहार के आठ जिलों को बाढ़ से राहत मिलेगी। इन जिलों की सबसे बड़ी समस्या के निदान के लिए जल संसाधन विभाग सूबे की चार बड़ी नदियों पर बांध बनाएगा। इसके लिए विभाग ने 1500 करोड़ की योजना मंजूर किया है। इसकी जानकारी विधानसभा में मंगलवार को जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने दी। मंत्री ने बताया कि भागलपुर में गंगा नदी, कटिहार में महानंदा नदी, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में बागमती नदी और दरभंगा-मधुबनी और सीतामढ़ी में रातो नदी पर बांध बनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इससे बहुत बड़ी आबादी सुरक्षित होगी। उन्होंने बताया कि इस साल बाढ़ पूर्व तैयारियों के लिए 1225 करोड़ मंजूर हुए हैं। इनसे 269 योजनाएं पूरी होंगी। इतना ही नहीं तटबंधों के रख-रखाव के लिए 220 करोड़ की योजना मंजूर की गई है।

सिंचाई की क्षमता भी होगी बढ़ोतरी
जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने यह भी कहा कि इस साल बीते साल सितंबर में मुख्यमंत्री ने पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के बचे कार्यों का शुभारंभ किया है। इससे 0.64 लाख हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई क्षमता बढ़ेगा। इसके अलावा 1.41 लाख हेक्टेयर में सिंचाई क्षमता के पुनर्स्थापन का भी प्रावधान है। इस तरह सिंचाई क्षमता 2.01 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 2.65 लाख हेक्टेयर हो जाएगा।

4 जिलों में सिंचाई सुविधा बढ़ेगी
मंत्री संजय झा ने बताया कि सूबे की खास परियोजना कोसी मेंची नदी जोड़ परियोजना पर 2021-22 में काम शुरू होगा। इसके तहत पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसके लिए विभाग कई तरह के प्रयास कर रहा है। इस दिशा में भी काम चल रहा कि इस परियोजना को राष्ट्रीया योजना का दर्ज दिलाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *