Image Source : Screengrab/@ANI

पटना फिर बदसूरत – मानसून सक्रिय होते ही सरकारी दावे निष्क्रिय, चौतरफा पानी-पानी

Patna : इस मानसून में पहली बार राजधानी में 5 घंटे लगातार बारिश क्या हुई, शहर बदसूरत हो गया। कई जगह जलजमाव हो गया है। शहर की नारकीय व्यवस्था आम हो गई है। सरकार के सारे दावे खोखले साबित हुये।
बिहार में 24 घंटे के दौरान सामान्य से 37.9 मिमी या 254% अधिक बारिश हुई। पटना में भी बुधवार को लगातार पांच घंटे बारिश हुई। इस दौरान 4.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण राजधानी में कई जगहों पर जलजमाव हो गया।
एनएमसीएच के मेडिसिन विभाग के वार्ड में भी पानी घुस गया, जिससे मरीज परेशान हो रहे हैं। हालांकि कुछ घंटे बाद प्रशासन को पानी निकालने में सफलता मिली।

पटना में भारी बारिश हो रही है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे से लगातार बारिश हो रही है। लगातार दूसरे दिन बारिश से राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। बिहार में पिछले 24 घंटों में 37.9 मिमी यानी सामान्य से 254% अधिक बारिश हुई है। पटना में 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश अररिया में हुई। यहां 134.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
बिहार में दो हवाओं का एक साथ तंत्र सक्रिय है। इसके साथ ही राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक चक्रवाती हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। इससे बिहार के सभी जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, समस्तीपुर पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण गोपालगंज जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इनमें से कई जिलों में आज सुबह ही बारिश हुई है।
वहीं सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया जिले के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।
बिहार में 15 दिन बाद एक साथ दो हवाएं सक्रिय हो गई हैं। जिसमें उत्तर बिहार और पूर्व और दक्षिण-पूर्व और दक्षिण बिहार में पछुआ हवाओं का प्रभाव है। जिससे बिहार के सभी हिस्सों में बारिश का सिस्टम सक्रिय है। इसके साथ ही तेज हवा, आंधी का असर भी दिखाई देगा।

पटना में मानसून के प्रवेश के बाद पहली बार लगातार हल्की बारिश जारी रही। इस दौरान 12 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। जिससे दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री और रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *