Image Source : tweeted by @RabriDeviRJD

लालू के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर राबड़ी ने महिलाओं को दी हरियाली तीज की शुभकामनाएं

Patna : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने पति और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ तस्वीरें शेयर कर हरतालिका तीज की आम लोगों को बधाई दी है। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। पार्टी की आईटी सेल की एक पदाधिकारी ने इन तस्वीरों के साथ एक स्पेशल नोट लिखते हुये लालू प्रसाद यादव को ऐसा व्यक्ति बताया है जिन्होंने हमेशा महिलाओं को विशेष सम्मान दिया। आईटी सेल की निधि ने लिखा है- बिहार के इन दो राजनीतिक हस्तियों के पति-पत्नी का प्रेम बिल्कुल अनूठा है। आपसी बातचीत के क्रम में लालू जी ने एकबार कहा था “सभी महिला सम्मान पर भाषण देता है, मैंने जितना महिला को सम्मान दिया बताओ किसने दिया”! इसमें तो कोई दो राय नहीं। लालू जी आज भी राबड़ी जी को मैडम ही बोलते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपनी पोस्ट डालते हुये ट‍्वीट किया है- हरतालिका तीज व्रत की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं। बता दें कि हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। यह त्यौहार विवाहित महिलाओं को समर्पित है, जो वह आज अपने पति के लिये करेंगी। इस व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस व्रत में अन्न और जल ग्रहण नहीं करते हैं, इसीलिए इस व्रत को निर्जला व्रत भी कहा जाता है। तीज के दिन शादीशुदा महिलाए मेहंदी भी लगाती हैं। इसी क्रम में लालू प्रसाद यादव की बेटी और ट्विटर पर उनके परिवार की सबसे सक्रिय सदस्य रोहिणी आचार्य ने भी हाथों में मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं।
रोहिणी आचार्य ने हाथों पर मेहंदी लगाने के साथ-साथ कई नाम लिखे हैं। अयाना, समरेश, कूका आदि सभी नाम उनकी हथेलियों पर पढ़े जा सकते हैं। आपको बता दें कि बुधवार को लालू यादव के पोते का जन्मदिन भी था, जिसे दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर मनाया गया। इस दौरान लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने भी साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। बहुत दिनों बाद लालू यादव के चेहरे पर एक अच्छी मुस्कान दिखाई दे रही थी।
दरअसल, मीसा भारती के बेटे अधिराज का पांचवां जन्मदिन था और यह पहला मौका था जब अधिराज के नाना उनके जन्मदिन पर उनके साथ थे। बुधवार को ही रोहिणी आचार्य ने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी से भी फोन पर वीडियो कॉल के जरिये बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *